शाहिद भाई सुखा सिंह मेहताब सिंहजनरल हॉस्पिटल के अध्यक्ष एनआरआई महेंद्र सिंह चट्टा के निवास 38 जीजी ढाणी से रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में शीश झुकाने के बाद सौ से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था अरदास कर बोले सो निहाल सत अकाल व वाहेगुरु नाम जाप करते हुए हेमकुंड साहिब के दर्शन विभिन्न संसाधनों के माध्यम से चेयरमैन महेंद्र सिंह चट्ठा के मार्गदर्शन पर रवाना हुआ
जत्था 2 जून को हेमकुंड ऋषिकेश, पोहंटा साहिब
सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर 5 जून को पर्यावरण दिवस पर 38 जीजी ढाणी पहुंचने पर श्रद्धालुओं का चेयरमैन महेंद्र सिंह चट्ठा परिवार द्वारा स्वागत पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाए जाएंगे । जसवंत सिंह चटठा , पबलवंत सिंह कलेर, करणवीर सिंह ,गुरजीत सिंह बड़िगा आदि सेवादारो ने गुरु ग्रंथ साहिब दरबार में समस्त श्रद्धालुओं का गुरु घर की बख्शी सरोपा भेंट किया एंव सफल यात्रा गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर किया । ज्ञात रहे कि महेंद्र सिंह चट्ठा 4 दशकों से हर साल हेमकुंड साहिब दर्शन हेतु अपने निवास से सौ से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था भेजने की व्यवस्था कर क्षेत्र की प्रगति व सुख समृद्धि की भावना लेकर करते है ।